Latest - Current Affairs
1. पीयूष गोयल ने NLCIL की 300 मेगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया
- केंद्रीय रेल, कोयला, वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्यिक संचालन के लिए नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (NLCIL) की तीन 100-100 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और इन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया.
- प्रत्येक 100 मेगावाट की स्थापित क्षमता वाली ये सौर ऊर्जा परियोजनाएं तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के थोप्पालक्कराई एवं सेथुपुरम और तिरुनेलवेली जिले के सेलाया सेझियानेल्लूर में अवस्थित हैं
- Hot Facts
- NLC इंडिया लिमिटेड – स्थापना – 1956
- भारत सरकार की कोयला मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी नवरत्न कम्पनी है. यह लिग्नाइट का खनन करती है.
- अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक – डॉ. शरद कुमार आचार्य
2. भारत के 115 आकांक्षी जिलों में स्वजल लॉन्च
- केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने घोषणा की कि देश के 115 आकांक्षी जिलों में स्वजल योजना पर मौजूदा NRDWP बजट से 700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
- इस योजना के तहत सौर ऊर्जा की मदद से गांवों में पाइप के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जाएगी.
Hot Facts
- राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (National Rural Drinking Water Programme/NRDWP) – ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पानी मुहैया करवाने के लिये पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने वर्ष 2013 में शुरू किया था.
- लक्ष्य – 2017 तक ग्रामीण आबादी के 50% एवं 2022 तक 90% तक पाइप से पेयजल मुहैया कराना
3. 106 वीं विज्ञान कांग्रेस को जनवरी, 2019 में जलंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) द्वारा होस्ट किया जाएगा
- 106 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस 3 से 7 जनवरी, 2019 तक पंजाब के जलंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित की जाएगी.
- पांच दिवसीय विज्ञान कांग्रेस का विषय ‘भविष्य का भारत: विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ है.
- यह भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ (आईएससीए) द्वारा आयोजित किया जाएगा. प्रतिभागी देश अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड होंगे.
Hot Facts
- भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ – स्थापना – 1914,
- ये भारतीय वैज्ञानिकों की शीर्ष संस्था हैं, प्रतिवर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसका सम्मेलन होता है.
- 105वां सम्मलेन, 2018 – मणिपुर विश्वविद्यालय, इम्फाल
4. CSIR ने कैशलेस टिकट के लिए ‘अटसनमोबाइल’ एप्प विकसित की
- यूरोपीय सिनेमा पर प्रकाश डालने के लिए यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव (EUFF) का शुभारंभ 18 जून, 2018 को नई दिल्ली में सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में होगा.
- महोत्सव के दौरान 18 जून से 31 अगस्त तक नई दिल्ली, चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर, पुद्दुचेरी, कोलकाता, जयपुर, विशाखापत्तनम, त्रिशुर, हैदराबाद और गोवा सहित देश के 11 शहरों में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा
Hot Facts
- यूरोपीय संघ (EU) – यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच, स्थापना – 1 नवम्बर 1993, मुख्यालय – ब्रुसेल्स, बेल्जियम
5. पूर्व विश्व बैंक अर्थशास्त्री उमर अल-रज्जाज ने जॉर्डन पीएम के रूप में शपथ ली
- जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व विश्व बैंक अर्थशास्त्री ओमार रज्जाज कोनया प्रधानमंत्री नियुक्त किया.
- रज्जाज की नियुक्ति राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के बाद हानी मुल्की द्वारा प्रधानमंत्री पद से इस्तीफादेने के बाद हुई है.
Hot Facts
जॉर्डन – राजधानी – अम्मान, प्रधानमंत्री – ओमार रज्जाज, मुद्रा – जॉर्डेनियन दीनार (1 JOD to 96.5 INR)
6. ग्रीस और मेसेडोनिया के बीच ऐतिहासिक समझौता मेसेडोनिया का नाम अब रिपब्लिक नॉर्दन मेसेडोनिया
- ग्रीस और मेसेडोनिया के बीच पूर्ववर्ती यूगोस्लाव रिपब्लिक के नाम को लेकर उत्पन्न विवाद के समाधान के लिए ऐतिहासिक समझौता हुआ.
- इस मुद्दे पर दोनों पड़ोसी देशों के संबंध दशको से खराब रहे है. मेसेडोनिया के प्रधानमन्त्री जोरान जेव ने कहा कि समझौते के तहत उनके देश को अधिकारिक रूप से रिपब्लिक नॉर्दन मेसेडोनिया के नाम से जाना जाएगा.
- इस समय संयुक्त राष्ट्र में इसे फॉर्मर यूगोस्लाव रिपब्लिक ऑफ मेसेडोनिया के नाम से जाना जाता है.
- इस समझौते को अभी दोनों देशों की संसद की मंजूरी मिलने और मेसेडोनिया में जनमत संग्रह होना शेष है.
Hot Facts
- मेसेडोनिया – राजधानी – स्कोप्जे, प्रधानमंत्री – जोरान जेव, मुद्रा – मैसिडोनियाई दीनार (1 MKD to3 INR)
7. वार्षिक फोर्ब्स ग्लोबल 2000 में भारत की 58 कम्पनियां
- विश्व की 2000 कंपनियों में भारत की 58 कंपनियों ने जगह बनाई है. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज 83वें स्थान पर है. रिलायंस टॉप 100 में अकेली भारतीय कंपनी है.
- 16वीं सालाना फोर्ब्स ग्लोबल 2000 सूची में 60 देशों की पब्लिक ट्रेडिड कंपनियां शामिल की गई हैं.
- फोर्ब्स पत्रिका ने आवास क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी HDFC को उपभोक्ता वित्तीय सेवा श्रेणी की विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी का दर्जा दिया है.
Hot Facts
- फ़ोर्ब्स – फोर्ब्स इन्कॉर्पोरेट, एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है. जिसका प्रमुख प्रकाशन एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका फोर्ब्स है.
- मुख्य संपादक – स्टिभ फ़ोर्ब्स, स्थान – न्यूयॉर्क, स. रा. अमेरिका
8. भारतीय मूल की दिव्या सूर्यदेवरा जनरल मोटर्स की पहली महिला सीएफओ बनीं
- भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा को अमेरिका की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स का मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया है. दिव्या 01 सितंबर 2018 को चक स्टीवेंस का स्थान लेंगी.
- वह कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मैरी बर्रा को रिपोर्ट करेंगी. बर्रा और दिव्या वाहन उद्योग में संबंधित इन शीर्ष पदों पर पहुंचने वाली पहली महिलाएं हैं.
9. ईरान में हिजाब जरूरी होने पर सौम्या ने शतरंज प्रतियोगिता छोड़ी
- महिला ग्रैंडमास्टर और पूर्व जूनियर गर्ल्स चैंपियन सौम्या स्वामीनाथन 26 जुलाई से 4 अगस्त तक ईरान के हमदान में आयोजित होने वाली एशियन टीम शतरंज चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी.
- सौम्या ने इस्लामिक देश ईरान में अनिवार्य रूप से हिजाब या स्कार्फ पहनने के नियम को अपने निजी अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए यह फैसला लिया है.
- सौम्या के नाम वापस लेने के बाद अब एशियन चेस टीम चैम्पियनशिप में भारतीय की ओर से डी. हरिका और पद्मिनी राउत शामिल होंगी.
Hot Facts
- ईरान – राजधानी – तेहरान, राष्ट्रपति – हसन रोहानी मुद्रा – ईरानियन रियाल (1 INR to 619 IRR)
10. स्मृति मंधाना इंग्लैंड के किया सुपर लीग में खेलने वाली पहली भारतीय बनीं
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इंग्लैंड में महिला क्रिकेट सुपर लीग – किया सुपर लीग में शामिल होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी होंगी.
- उन्होंने 6 टीमों वाली इस लीग के लिए वेस्टर्न स्ट्रोम टीम के साथ करार किया है.
- इससे पहले वो ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट की तरफ से खेल चुकी हैं. हरमनप्रीत बिगबैश में खेलने वाली पहली भारतीय बनीं थीं.